देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के नये 1730 केस सामने आये हैं, इसके साथ ही बीते दिन में 2212 नये मरीज इससे सही भी हुये हैं। दूसरी तरफ कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है, साथ ही रिकवर रेट भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। दूसरी ओर बुधवार को कोरोना के नये 13826 सक्रिय केस दर्ज किये गये, इसके साथ ही मंगलवार को इनकी संख्या 14303 व सोमवार को यह संख्या 15057 पर थी।
इसके साथ ही देश के कोरोना रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हो रहा है, जोकि 98.75 फीसद पर पहुँच गया है। इसके साथ ही देश में बीते दिनों से चल रहे टीकाकरण अभियान में 14 लाख 97 हजार 695 लोंगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, इसके साथ ही देश में कुल वैक्सीन का आकंड़ा 191 करोड़ 65 लाख 770 वैक्सीन पर जा पहुँचा है। दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में तो कमी आयी है लेकिन रिकवर रेट काफी चिंताजनक है।
जानकारी के अनुसार यहाँ बीते दिनों में 532 नये मामले सामने आये हैं, इसके साथ ही रिकवर रेट 2.13 फीसद पर अटका हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2675 है, जिनमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

