डब्ल्यूएचओ ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को बताया नाकाम, परीक्षण रोका

फीचर्डडब्ल्यूएचओ ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को बताया नाकाम, परीक्षण रोका

Date:


डब्ल्यूएचओ ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को बताया नाकाम, परीक्षण रोका

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि वह कोविड19 संक्रमित मरीजों को एक साथ दी जाने वाली मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और एचआईवी दवा के परीक्षण को रोक रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि दोनों दवाओं का प्रभाव कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्युदर को कम करने में नाकाम रहा है।

बढ़ते केसों से चिंतित
WHO ने कहा कि एक ही दिन में पहली बार दुनियाभर में दो लाख से ज्यादा कोराना के मरीजों की संख्या पहुंचने पर संगठन को झटका लगा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल 212,326 में से 53,213 नए मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए।

अपेक्षित परिणाम नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि रोगियों के सही होने के मानकों को देखते हुए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और लोपिनवीर/ रटनवीर के अंतरिम परीक्षण के परिणामों से यह पता चलता है कि संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर में कमी की गति बहुत कम रही या कोई कमी ही नहीं हुई। यह स्थिति एकजुट होकर परीक्षण में जुटे जांचकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से बाधित करेगी।

यह लिया फैसला
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि परीक्षण की अंतर्राष्ट्रीय संचालन समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। एजेंसी से स्पष्ट किया कि यह फैसला अन्य अध्ययनों को प्रभावित नहीं करेगा। न ही गैर-अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर इस दवा के इस्तेमाल को प्रभावित करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...