वुहान की पूरी आबादी का फिर किया जाएगा Covid-19 टेस्ट

इंटरनेशनलवुहान की पूरी आबादी का फिर किया जाएगा Covid-19 टेस्ट

Date:


वुहान की पूरी आबादी का फिर किया जाएगा Covid-19 टेस्ट

वुहान: दुनियाभर में फैली कोरोनावायरस महामारी के बीच कई हफ्तों के बाद COVID-19 से पीड़ित नए मामले सामने आने पर चीन के वुहान शहर प्रशासन ने समूची आबादी का टेस्ट कराने की योजना बनाई है. सरकारी मीडिया ने आधिकारिक नोट के हवाले से मंगलवार को बताया कि अधिकारियों से मंगलवार दोपहर तक योजनाएं दाखिल करने के लिए कहा गया है, ताकि एक करोड़ 10 लाख की आबादी वाले शहर के सभी नागरिकों पर न्यूक्लीक एसिड टेस्ट किया जा सके.

आधिकारिक नोट में हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टेस्टिंग कब शुरू होगी, लेकिन कहा गया है, “हर जिले को योजना बनानी होगी, 10 दिन की समयसीमा के भीतर अपने क्षेत्र की समूची आबादी के न्यूक्लीक एसिड टेस्ट के इंतज़ामात करने होंगे…”

8 अप्रैल को 76 दिन के लॉकडाउन के बाद ही खुले वुहान शहर में हाल ही में COVID-19 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, और इसी के बाद समूची आबादी का टेस्ट कराने की योजना बनाई गई है. दरअसल, रविवार और सोमवार को डॉन्गजिहू जिले में स्थित एक आवासीय कॉम्प्लेक्स से छह नए मामले सामने आए थे.

चीन ने वायरस और महामारी पर लगभग काबू पा लिया था, लेकिन लॉकडाउन खोल देने और समूचे देश में पाबंदियां खत्म कर देने के बाद संक्रमण के नए मामले सामने आ गए हैं. वैसे हालिया हफ्तों में रूस से सटे उत्तर-पूर्वी जिलिन तथा हीलॉन्गजियान्ग जिलों में भी वायरस क्लस्टर सामने आए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...