Covid-19 मानवता के समक्ष बड़ा संकट है: पीएम मोदी

फीचर्डCovid-19 मानवता के समक्ष बड़ा संकट है: पीएम मोदी

Date:


Covid-19 मानवता के समक्ष बड़ा संकट है: पीएम मोदी

नैम सदस्य देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस पर की बात

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुट-निरपेक्ष आंदोलन (नैम) के सदस्य देशों के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें कोरोना को हराना होगा। इस महामारी को हम सब मिलकर खत्म करेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि मानवता के समक्ष बड़ा संकट है, गुट-निरपेक्ष देश कोविड-19 से निपटने में योगदान दे सकते हैं। कोविड-19 के बाद वैश्विकरण के नए ढांचे की आवश्यकता होगी। नैम दुनिया की नैतिक आवाज है, इसे समावेशी बना रहना चाहिए।

COVID19 का मुकाबला करने के लिए हमने अपने आस-पड़ोस में समन्वय को बढ़ावा दिया। हमने कई देशों के साथ भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता को साझा करने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की है। हमारी अपनी जरूरतों के बावजूद हमने 123 से अधिक भागीदार देशों को चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय ‘गुट-निरपेक्ष आंदोलन’ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है। NAM अक्सर दुनिया की नैतिक आवाज बना रहा है। इस भूमिका को बनाए रखने के लिए NAM को समावेशी रहना जरूरी है। इस समय ‘गुट-निरपेक्ष आंदोलन’ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है|

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ‘गुट-निरपेक्ष आंदोलन’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपनी जान COVID19 के कारण गवाई हैं, आज मानवता कई दशकों में सबसे खतरनाक संकट का सामना कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...