कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्नीनिकल ट्रायल के नतीजों की प्रभावशीलता का विश्लेषण जरूरी: Lancet

फीचर्डकोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्नीनिकल ट्रायल के नतीजों की प्रभावशीलता का...

Date:


कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्नीनिकल ट्रायल के नतीजों की प्रभावशीलता का विश्लेषण जरूरी: Lancet

नई दिल्ली: मशहूर मेडिकल साइंस रिसर्च जर्नल Lancet में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि भारत में बनी कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन सुरक्षित है लेकिन उसके तीसरे चरण के क्नीनिकल ट्रायल के नतीजों की प्रभावशीलता का विश्लेषण जरूरी है. इस साल जनवरी में कौवैक्सीन के आपातलाकीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी, उस वक्त वैक्सीन थर्ड फेज ट्रायल में ही थी. रिसर्च पेपर में कोवौक्सीन के पहले दो फेज के ट्रायल के नतीजों का विश्लेषण छपा है, जिसमें उसे सुरक्षित बताया गया है.

2 चरण के परीक्षणों से निर्धारण नहीं
लैंसेट में कहा गया है कि वैक्सीन की प्रभावकारिता 2 चरण के परीक्षणों द्वारा निर्धारित नहीं की जा सकती है, लेकिन हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा बनाया गया टीका “सुरक्षित / प्रतिरक्षात्मक” है.

कोवाक्सिनके का डेवलॅपमेंट अच्छी खबर
अमेरिका के मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ चेसापेक हेल्थ के संक्रामक रोगों के प्रमुख फहीम यूनुस ने एक ट्वीट में कोवाक्सिनके डेवलपमेंट को “अच्छी खबर” बताया है. उन्होंने लिखा है, “गुड न्यूज, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की फेज 2 के नतीजे Lancet में प्रकाशित हुए हैं. इसके तहत 380 वॉलेंटियर पर अध्ययन किया गया है. वैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिन पर दी जा सकती है. वैक्सीन से किसी तरह के गंभीर (लेवेल 4/5) साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं. लेकिन दो चरणों के ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर वैक्सीन की प्रभावशीलता का मापन नहीं कर सकते.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...