COVID-19: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, घर में हुए क्वारैंटाइन

कोविड-19COVID-19: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, घर में हुए क्वारैंटाइन

Date:

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आज गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायुसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में जाना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आ गई। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं को फिलहाल घर में क्वारैंटाइन कर लिया है। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की है और अगले कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, रक्षा मंत्री में हल्के लक्षण देखे गए हैं।

गौरतलब है कि राजनाथ को गुरुवार को ही भारतीय वायुसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में जाना था, लेकिन संक्रमित मिलने के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। बता दें कि इन दिनों दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में 12 हजार से अधिक कोरोना सं​क्रमित मिले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...