Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू,देवेंद्र फडणवीस होंगे नए मुख्यमंत्री!

नेशनलMaharashtra Political Crisis LIVE Updates: उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू,देवेंद्र फडणवीस...

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र में पल—पल बदल रहे घटनाक्रम में अब सियासत की आखिरी चाल दोनों ओर से शुरू हो चुकी है। उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती भी शुरू होने के साथ नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम सामने आया है। शिवसेना विधायकों के बगावत से महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार अल्पमत में आ गई है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार की देर रात राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को सरकार के अल्पमत में आने का पत्र सौंपा।

Read also: PM Modi Statement:महाराष्ट्र क्रांतिकारियों और समाज सुधारकों की विरासत

सूत्र की माने तो राजभवन 30 जून को राज्य का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए कह सकता है। जानकारी ये भी है कि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में इसी सप्ताह नई सरकार का गठन हो जाएगा। जिसके बार महाराष्ट्र में भाजपा का आपरेशन लोटस सफलता के साथ समाप्त हो जाएगा। देर रात राज्यपाल से मिलने के बाद फडणवीस ने बताया कि महाविकास आघाड़ी सरकार शिवसेना के 39 विधायकों की बगावत के बाद अल्पमत पूरी तरह से आ चुकी है।

हमने राज्यपाल से सरकार को बहुमत साबित करने को निर्देश देने की मांग की है। बता दें कि गुवाहाटी में शिंदे खेमे के मौजूद आठ निर्दलीय विधायकों ने राज्यपाल को ईमेल भेजकर विधानसभा में शक्ति परीक्षण करवाने की मांग की है। इससे पहले, फडणवीस ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा ने पहले रणनीति तय की थी कि विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए। लेकिन, तीनों नेताओं के मुलाकात के बाद तय हुआ कि मंगलवार को राज्यपाल कोश्यारी को भाजपा पत्र सौंप दे।

Read also: महाराष्ट्र: क़र्ज़ के बोझ ने परिवार के 9 लोगों की ले ली जान

बताया जाता है कि भाजपा और शिंदे गुट के बीच सरकार बनाने के फाॅर्मूले पर अब पूरी सहमति बन गई है। विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए यह अब माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। भाजपा ने अब सभी विधायकों को आज 29 जून को मुंबई पहुंचने के लिए कहा है। इसके बाद बागी गुट के विधायक कल यानी 30 जून बृहस्पतिवार तक मुंबई लौटेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related