लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देश में लंबे समय से लॉकडाउन लगा हुआ है | हालांकि कुछ जगहों पर अनलॉक किया गया है। ऐसे में अगर आप अनलॉक होने के बाद कहीं यात्रा पर जा रहे है तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा |
कहीं भी आप यात्रा कर रहे हो आपको मास्क जरूर पहनना है। मास्क भी ऐसा पहने जो आपकी नाक और मुंह के चारों तरफ पूरी तरह फिट हो | आप डबल मास्क भी पहन सकते हैं, ये ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है।
ज्यादातर बीमारियां हमें हमारे हाथों द्वारा हो जाती है, तो हाथों को प्रोटेक्ट रखने के लिए ग्लव्स का इस्तेमाल कर सकते है | इससे किसी चीज को छुएंगे तो आपके संक्रमित होने का खतरा कम हो जाएगा ।
अपने पास सैनिटाइजर जरूर रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। कहीं बाहर जा रहे हैं, कोई सामान ले रहे हैं, तो पहले अपने हाथों को और सामान को भी सैनिटाइज करें।
कोविड के नियमों को नहीं भूलना है तो जब भी कहीं यात्रा करें, सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। यात्रा के समय आप कहीं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ना जाए |
Read also: कानपूर में भीषण सड़क दुर्घटना, 16 लोगों की मौत
यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो कोरोना वैक्सीन जरूर लगवा ले | वैक्सीन असरदार और लाभदायक है। लेकिन याद रखे वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क पहनना है और कोविड से जुड़े सभी नियमों का पालन करना है |

