कोरोना से बेख़ौफ़ शेयर बाजार में तेज़ी

बिज़नेसकोरोना से बेख़ौफ़ शेयर बाजार में तेज़ी

Date:


कोरोना से बेख़ौफ़ शेयर बाजार में तेज़ी

मुंबई: कोरोना वायरस के खौफ से निकलकर शेयर बाजार ने आज अच्‍छी रिकवरी की है. शुरूआती ट्रेडिंग में बेहतर ग्‍लोबल संकेतों के बाद भी शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल, लेकिन बाद में रिकवरी आ गई. निफ्टी वापस 14400 के पार बंद हुआ, जबकि सेंसेक्‍स भी 375 अंक मजबूत होकर बंद हुआ. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स में 375 अंकों की गिरावट रही है और यह 48081 के स्‍तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 110 अंक मजबूत होकर 14406 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेज हो रहे हैं. बीते 24 घंटों में 3 लाख से ज्‍यादा नए मामले सामने आए हैं जो एक रिकॉर्ड संख्‍या है.

आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल सेक्‍टर में शानदार रिकवरी देखने को मिली और दोनों इंडेक्‍स 2 फीसदी से ज्‍यादा मजबूत हुए. हालांकि एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों में कमजोरी नजर आई. आज के कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज आटो टॉप गेनर्स हैं. वहीं टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा और एचयूएल टॉप लूजर्स हैं. ग्‍लोबल संकेतों की बात करें तो बुधवार को प्रमुख अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 300 अंकों से ज्‍यादा मजबूत होकर बंद हुआ . वहीं आज एशियाई बाजारों में भी तेजी रही है.

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्‍स 30 के 18 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं, जबकि 12 में कमजोरी रही है; टॉप गेनर्स की लिस्‍ट में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज आटो, HDFC बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर्स में टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एशियन पेंट, नेस्‍ले इंडिया और अल्‍ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...