धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, उत्तराखंड को थोड़ी राहत

उत्तराखंडधीमी हुई कोरोना की रफ्तार, उत्तराखंड को थोड़ी राहत

Date:

शुक्रवार को मिले 3626 नये कोरोना संक्रमित
70 ने गंवाई जान, 8731 मरीज हुए स्वस्थ

देहरादून। कोरोना संक्रमण से खौफजदा रहे उत्तराखंड को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। शुक्रवार को 3626 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज भी कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा सौ से कम रहा और 70 मरीजों ने जान गंवाई। नये कोरोना संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा लगभग ढाई गुना रहा।

शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 699, नैनीताल में 555, हरिद्वार में 535, ऊधमसिंह नगर में 383, चमोली में 238, बागेश्वर में 215, रुद्रप्रयाग में 193, अल्मोड़ा में 187, पिथौरागढ़ में 178, पौड़ी में 177, टिहरी में 129, उत्तरकाशी में 89, और चंपावत जिले में 48 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शुक्रवार को मिले 3626 नये कोरोना संक्रमितों के मुकाबले आज 8731 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई। आज 70 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ने के बाद राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालोें का आंकड़ा 5600 हो गया है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 63373 हो गये हैं।

45 प्लस के लिये आईं एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन

उत्तराखंड में 45 प्लस आयु वर्ग के कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आयेगी। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की एक लाख डोज भेजी है। जो 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगाई जाएगी। जून के माह में भी राज्य के 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए साढ़े चार लाख से ज्यादा वैक्सीन भेजी जायेगी। वहीं 18-44 आयु वर्ग के लिए दो-तीन दिन के भीतर 1.40 लाख वैक्सीन केंद्र से मिलने जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के...

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...