नई दिल्ली। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसका एक और वैरिएंट एक्सबीबी.1.16.1 मिला है। देश के नौ राज्यों में इसके 116 मामले सामने आए हैं। गौर करने वाली बात है कि यह संक्रमण बच्चों में मिल रहा है। इसका एक नया लक्षण आंखों में लालपन के रूप में सामने आया है।
वायरस के स्वरूप में इस बदलाव के बारे में अधिकारियों ने किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में बताया गया कि ओमिक्रॉन के स्वरूप बदलने के बाद एक्सबीबी उप स्वरूप सामने आया था। एक्सबीबी ने स्वरूप बदला तो एक्सबीबी.1.16 सामने आया। भारत में वर्तमान में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए यही स्वरूप जिम्मेदार है।
दिल्ली में मिल रहे जुड़े केस
महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा और पुडुचेरी में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई है। डॉ. स्कारिया ने बताया कि भारत के अलावा अब तक 13 देशों में 80 से ज्यादा सीक्वेंस एक्सबीबी.1.16.1 उप वेरिएंट अपलोड हुए हैं। इससे पता चलता है कि अन्य देशों में वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है।
स्पाइक प्रोटीन में बदलाव
नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि नया वेरिएंट अभी ताजा है जिसके बारे में बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिस प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया जीनोम सीक्वेंसिंग का डाटा साझा कर रही है, वहां अभी इस नए एक्सबीबी.1.16.1 उप वेरिएंट के बारे में एक या दो सीक्वेंस हैं जिसे भारत से अपलोड किया है। अगर एक्सबीबी.1.16 से इसकी तुलना करें तो अभी सिर्फ एक अहम बदलाव टी 5471 के रूप में पता चला है।
संक्रमण दर बढ़कर हुई 3.69 प्रतिशत
सक्रिय मरीज 28,303, संक्रमण दर 3.39 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे में 6,050 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 203 दिन बाद एक दिन में नए कोविड संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके चलते कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 28,303 हो गई है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.39 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 3.02 प्रतिशत है।

