कोरोना: मेरठ में फैली अव्यवस्थाओं के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री ने सीएम योगी को लिखा पत्र

मेरठ रीजनकोरोना: मेरठ में फैली अव्यवस्थाओं के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री ने सीएम...

Date:


कोरोना: मेरठ में फैली अव्यवस्थाओं के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री ने सीएम योगी को लिखा पत्र

मेरठ: उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला का एक पत्र सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे इस पत्र में भराला ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ का हाल बयान किया है। उन्होंने लिखा है कि जिले में कोरोना का कहर जारी है, हर रोज करीब 1500 नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि वहीं ठीक होकर जाने वाले मरीजों की संख्या इससे आधी है, ऐसे में अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है।

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि मेरठ के अस्पतालों में बेड के साथ ही ऑक्सीजन और रेमेडिसिविर इंजेक्शन की भी कमी है। उन्होंने दावा किया है कि इस अव्यवस्था के चलते मेरठ में अब तक 500 लोगों की जान जा चुकी है।

गौरतलब है कि राज्य में हर रोज कोरोना मरीजों के जो आंकडे़ सामने आ रहे हैं, उसमें हर रोज संख्या 33 हजार से ज्यादा ही है। उत्तर प्रदेश में इस समय 3,04,199 एक्टिव केस हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...