भारतीय महिला हॉकी टीम कोरोना की चपेट में, कप्तान समेत 7 खिलाडी पॉजिटिव

स्पोर्ट्सभारतीय महिला हॉकी टीम कोरोना की चपेट में, कप्तान समेत 7 खिलाडी...

Date:


भारतीय महिला हॉकी टीम कोरोना की चपेट में, कप्तान समेत 7 खिलाडी पॉजिटिव

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं. कप्तान रानी रामपाल के साथ-साथ महिला हॉकी टीम की 7 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले है. भारतीय खेल प्राधिकरण ने सोमवार को बताया कि ये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अपने गृह नगर से साई के बेंगलुरु परिसर में आये थे और प्रोटोकॉल के मुताबिक पृथकवास समय पूरा करने के बाद 24 अप्रैल को सभी का कोरोना वायरस की जांच की गयी थी.

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा पॉजिटिव आने वाली खिलाड़ियों में सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला हैं. इसके अलावा, वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है.” उन्होंने बताया, ‘‘ सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारियों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे है और उन्हें ‘साई एनसीओई’ में पृथकवास पर रखा गया है. जनवरी में टीम ने अर्जेंटीना का दौरा किया था, जहां उसने घरेलू टीम की जूनियर, बी टीम और सीनियर टीम (विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान) के खिलाफ सात मैच खेले थे.

अर्जेंटीना में उसने तीन मैच ड्रॉ खेले जबकि चार में उसे हार मिली. बता दें कि भारतीय महिला हॉकी के कोर ग्रुप का 25 अप्रैल से टोक्यो ओलिंपिक खेलों की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर शुरू होना था. इसके लिए पच्चीस सदस्यीय ओलिंपिक कोर ग्रुप ट्रेनिंग शुरू करने से पहले खिलाड़ियों को अनिवार्य क्वांरटीन में रखा गया था. इसी साल टोक्यो ओलंपिक का आय़ोजन होना है. ऐसे में खिलाड़ियों का कोरोना पॉजिटिव होना, यकीनन चिंता का विषय है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...