उत्तराखंड में कोरोना ने ली 137 लोगों की जान

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना ने ली 137 लोगों की जान

Date:


उत्तराखंड में कोरोना ने ली 137 लोगों की जान

शुक्रवार को मिले 9642 नए कोरोना संक्रमित
देहरादून में सर्वाधिक 3979 नये मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढते जा रहे हैं। आज शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 9642 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज कोरोना ने 137 संक्रमितों की जान ले ली। राज्य में कोरोना से 3430 की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 229993 हो गई है। इनमें से 154132 पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने के बाद वर्तमान में 67691 मामले एक्टिव हैं।

शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 3979, नैनीताल में 1342, उधमसिंह नगर में 1286, हरिद्वार में 768, उत्तरकाशी में 531, अल्मोड़ा में 365, बागेश्वर में 117, चमोली में 314, चम्पावत में 214, पौड़ी गढ़वाल में 196, पिथौरागढ़ में 111, रुद्रप्रयाग में 94, टिहरी गढ़वाल में 325, नये कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में संक्रमण दर भी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। वहीं मौतों का आंकड़ा बढ़ते जाने के कारण मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हो रही है।

कोरोना के कारण विश्वविद्यालय, काॅलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी विश्वविद्यालयों, काॅलेजों में सात मई से 12 जून तक ग्रीष्मअवकाश घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार पहले ही विश्वविद्यालय, काॅलेजों में बंदी लागू कर चुकी थी। अब उच्च शिक्षा विभाग ने अभी से ग्रीष्मकालीन अवकाश भी लागू कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में पूर्व और भविष्य के देय अवकाशों को शामिल किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...