उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, 1333 नए संक्रमित मिले

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, 1333 नए संक्रमित मिले

Date:


उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, 1333 नए संक्रमित मिले

रविवार को आठ कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी और जूना अखाड़े के संत कोरोना पाॅजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को हुए कोरोना विस्फोट में रिकार्ड 1333 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज आठ कोरोना संक्रमित की मौत हो जाने से दहशत का माहौल है। देहरादून में सर्वाधिक 582 और कुंभनगरी हरिद्वार में 386 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी और जूना अखाड़े के भी कुछ संत कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। आज दोपहर में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेंद्र गिरी से भेंट की थी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को राज्य में मिले 1333 कोरोना संक्रमितों में से देहरादून में सर्वाधिक 582, हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122, यूएस नगर में 104, पौड़ी में 49, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 8, चमोली में 9, चम्पावत में 7, पिथौरागढ़ में 2े, रुद्रप्रयाग में 5, टिहरी में 44, उत्तरकाशी में 4 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले साल अक्टूबर के बाद उत्तराखंड में एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों की यह संख्या सबसे अधिक है।

राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.57 प्रतिशत और रिकवरी रेट 89 प्रतिशत हो गया है। आज आठ कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की कुल संख्या 1760 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। देहरादून जिले में 27 नैनीताल में 18, हरिद्वार में 6 जबकि टिहरी जिले में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

वहीं कल होने वाले शाही स्नान से पहले आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी और जूना अखाड़े के कुछ संत कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। रविवार दोपहर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नरेंद्र गिरी से मुलाकात की थी। स्वास्थ्य विभाग ने पाॅजिटिव पाये गये लोगों के संपर्क में आने वालों के भी कोरोना टेस्ट कराये हैं। अखाड़ों का सेनेटाइजेशन भी किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related