होशियारपुर में कोरोना ब्लास्ट, शिक्षक समेत 33 छात्र पाॅजिटिव

उत्तर प्रदेशहोशियारपुर में कोरोना ब्लास्ट, शिक्षक समेत 33 छात्र पाॅजिटिव

Date:


होशियारपुर में कोरोना ब्लास्ट, शिक्षक समेत 33 छात्र पाॅजिटिव

  • बीते तीन दिनों में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं

चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ और एक सरकारी स्कूल के 33 छात्र-छात्राएं और एक शिक्षक कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक हिमाचल प्रदेश के कस्बे से रोजाना स्कूल आता-जाता है और कुछ दिन पहले इस शिक्षक में कोरोना के लक्षण पाए गए थे।

Read also: सख्त कोरोना प्रोटोकॉल होने के कारण एशेज का पांचवां टेस्ट होना मुश्किल!

हिमाचल के ऊना जिले में कस्बा दौलतपुर में रहने वाला एक शिक्षक पलहाड़ गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात था। 13 नवंबर को बीमार होने पर शिक्षक ने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पलहाड़ स्कूल के 556 छात्र-छात्राओं, 22 अध्यापकों और 3 मिड डे मील कर्मियों की कोरोना जांच कराई थी। जांच में 32 छात्र और एक अन्य शिक्षक कोरोना पाॅजिटिव मिले। एक ही स्कूल से 33 कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Read also: तेलंगाना के एक स्कूल में 42 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

वहीं इन बच्चों और शिक्षक के संपर्क में आने वाले अन्य लोग भी संक्रमण का शिकार हुए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। संक्रमितों की संख्या को देखते हुए पलहाड़ गांव को कंटेनमेंट जोन में बदलने की तैयारियां की जा रही है। वही स्कूल को बंद करा कर कोरोना संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं इन मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related