नकल और पेपर आउट कराने वाले शिक्षा माफिया की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेशनकल और पेपर आउट कराने वाले शिक्षा माफिया की करोड़ों की संपत्ति...

Date:


नकल और पेपर आउट कराने वाले शिक्षा माफिया की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

  • गाजीपुर प्रशासन ने शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाहा की 4.79 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

लखनऊ। पेपर आउट कराने और नकल कराने के आरोपी शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाहा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर जिला प्रशासन ने उसकी 4.79 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है। योगी सरकार में शिक्षा माफिया के खिलाफ की गई इस कड़ी कार्रवाई ने महेन्द्र कुशवाहा के शिक्षा माफिया गिरोह में हड़कंप मचा दिया है।

Read also: तेजस्वी ने शराबबंदी में नाकामी पर नीतीश सरकार की खिंचाई की

शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाहा पर गिरोह बनाकर पेपर आउट कराने और नकल कराने का आरोप है। बताया गया कि अवैध रूप से अर्जित की गयी 4 करोड 69 लाख 21 हजार रुपए कीमत की जमीन पर महेंद्र कुशवाहा स्कूल बनवा रहा रहा था। शिक्षा माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में काफी संख्या में फौर्स तैनात रहा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर की गयी कार्रवाई के अंतर्गत नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर स्थित शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाहा की भूमि और उस पर निर्मित इमारत को कुर्क कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद महेंद्र कुशवाहा के गिरोह से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Read also: नई दिल्ली: कंस्ट्रक्शन के काम पर रोक हटने पर दिल्ली कांग्रेस आप पर हमलावर

गौरतलब है कि कुशवाहा गैंग की अब तक 24 करोड़ छह लाख की संपत्ति कुर्की जा चुकी है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह का कहना है कि शिक्षा माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। ऐसे अन्य लोगों को भी चयनित किया गया है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...