सपा MLC लाल बिहारी यादव के बयान पर विवाद, बोले- ‘अखिलेश यादव जिसे कहें, वोट उसी को देना है’

नेशनलसपा MLC लाल बिहारी यादव के बयान पर विवाद, बोले- ‘अखिलेश यादव...

Date:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के शिक्षक सम्मेलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपा के शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव शिक्षकों से पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति एकजुट रहने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस दौरान दिए गए उनके एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

‘कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट देना है’

आजमगढ़ के नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा, अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो हम सभी को वोट उसी को देना है।”

उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

शिक्षक सम्मेलन में मौजूद थे कई सपा नेता

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के साथ बैठक और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था।

कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। नेताओं ने शिक्षकों से बातचीत की और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर चर्चा की।

इसी कार्यक्रम के दौरान लाल बिहारी यादव ने यह बयान दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल

भाजपा, समाजवादी पार्टी और बसपा समेत कई राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार बैठकें और कार्यक्रम कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी भी अलग-अलग वर्गों के बीच संवाद और संपर्क के जरिए अपना समर्थन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। आजमगढ़ में आयोजित शिक्षक सम्मेलन को भी इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

लाल बिहारी यादव के बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल बयान को लेकर अभी तक एमएलसी लाल बिहारी यादव या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related