एक परफ्यूम कंपनी के दो विवादित विज्ञापनों जिसमें एक महिला को एक कमोडिटी के रूप में पेश किया है उसपर बवाल मचा हुआ है. अब सरकार को इस मामले में दखल देना पड़ा है और यू ट्यूब और ट्विटर से इस विज्ञापन को फ़ौरन हटाने का आदेश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से ट्विटर और यूट्यूब को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह विज्ञापन महिलाओं के लेकर नैतिकता और शिष्टता के हिसाब से हानिकारक और डिजिटल मीडिया के गाइललाइंस का खुला उल्लंघन है।
Also Read : शिवलिंग की पूजा अर्चना पर अड़े Swami Avimukteshwaranand आश्रम में नज़रबंद
बता दें कि इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने परफ्यूम के इस तरह के विज्ञापन को महिलाओं के लिए ‘दुर्भावनापूर्ण’ बताया था. स्वाति मालीवाल ने परफ्यूम के प्रचार के लिए बनाए गए कंटेंट पर सवाल उठाया था जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
परफ्यूम का एड बना रहे हैं या गैंगरेप मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं? किस स्तर के घटियापन को क्रिएटिविटी की आड़ में छुपाकर बेच रहे है। ऐसे वाहयात ऐड TV पे चलने से पहले कोई चेक नहीं होता? मैं पुलिस और I&B मंत्रालय को लिख रही हूँ इनपे FIR करने के लिए एवं ऐड को तुरंत बंद करने के लिए। pic.twitter.com/9ZfPMROo55
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) June 4, 2022
Also Read : Gyanvapi Mosque Controversy : शिवलिंग पर भागवत के बयान का शिवसेना ने किया समर्थन
ऐसे ही एक दूसरे विज्ञापन में एक ग्रोसरी शॉप को दिखाया गया है जहाँ चार लड़के मौजूद हैं तभी एक स्कर्ट में आती है और झुककर शेल्फ से कोई सामान निकालने लगती है. तभी पीछे लड़कों की अव्वाज़ आती है, एक लड़का बोलता है कि हम चार और वह एक! तो दूसरा लड़का पूछता है पहला शॉट कौन लेगा और इतना सुनते ही लड़की सहम जाती है मगर जब देखती है लड़का शेल्फ में रखी शॉट परफ्यूम की बात कर रहे हैं तो उसके चेहरे पर सहमी हुई मुस्कान लौटती है. दिल्ली महिला आयोग ने इन दोनों विज्ञापनों को ‘गैंगरेप’ कल्चर को बढ़ावा देने वाला बताया और दिल्ली पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 9 जून तक एक्शन रिपोर्ट तालाब की है.

