पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों एक बार सेलेक्टर और कप्तान के बीच मतभेद की ख़बरें फिर सामने आने लगी हैं. और यह विवाद पाकिस्तान के एक बल्लेबाज़ शान मसूद को लेकर है जो नेचुरल तौर पर एक ओपनर नहीं लेकिन सफ़ेद बॉल क्रिकेट में कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के लगातार अच्छे परफॉरमेंस की वजह से शान मसूद की कोई जगह नहीं बन रही है.
पाकिस्तान मीडिया की ख़बरों के अनुसार पाकिस्तान टीम के चीफ सिलेक्टर मोहम्मद वसीम चाहते हैं कि शान मसूद मिडिल आर्डर में बल्लेबाज़ी करें, मोहम्मद वसीम ने शान मसूद से इस बारे में बात भी की थी और उन्हें मध्यक्रम में खेलने के लिए तैयार भी कर लिया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलु एकदिवसीय श्रंखला शुरू होने से पहले कप्तान बाबर आज़म ने टीम कॉम्बिनेशन में किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने से इंकार कर दिया।
बाबर आज़म ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चूँकि वेस्टइंडीज के खिलाफ यह श्रंखला वर्ल्ड चैम्पियनशिप का हिस्सा है इसलिए मैं कोई चांस नहीं ले सकता। बाबर ने कहा कि शान मसूद ने अपनी सारी क्रिकेट एक ओपनर के रूप में खेली है इसलिए उसको मध्यक्रम में खिलाना उसके साथ नाइंसाफी होगी। बाबर ने कहा कि आगे कोई मौका बना तो ज़रूर गौर किया जायेगा। बाबर ने मोहम्मद रिज़वान की पिछले दिनों खराब फॉर्म पर कहा कि ऐसा हर किसी की साथ होता है, रिज़वान टीम का अहम् हिस्सा है.
पाकिस्तान टीम में चीफ सिलेक्टर और कप्तान के बीच जंग का पुराना इतिहास रहा है, इसमें कभी चीफ सेलेक्टर भारी पड़े हैं तो कभी टीम के कप्तान। फिलहाल बाबर आज़म की मौजूदा फॉर्म और उनके कमाल के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनका पल्ला भारी और टीम में जिसे वह चाहेंगे वही खेलेगा, वैसे भी पाकिस्तान की इस समय टुकड़ों में नहीं बंटी हुई है यह बड़ी हैरानी वाली बात है वर्ना गुटबाज़ी पाकिस्तान टीम की पहचान रही है.
शान मसूद को लेकर मोहम्मद वसीम और बाबर आज़म में टकराव

Also Read : Bangladesh Cricket : साक़िब ने फिर संभाली बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानीAlso Read : Bangladesh Cricket : साक़िब ने फिर संभाली बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानी