पहाड पर लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम का मिजाज खराब, आज भी हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंडपहाड पर लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम का मिजाज खराब,...

Date:


पहाड पर लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम का मिजाज खराब, आज भी हल्की बारिश के आसार

देहरादून/मेरठ। Weather Update: उत्तरांखड में लगातार मौसम का मिजाज (weather change in Uttarakhand) बदल रहा है। पहाड़ी राज्य में बदले मौसम के मिजाज से इसका असर पड़ोसी राज्य उप्र के पश्चिमी उप्र के जिलों और एनसीआर पर पड़ रहा है। बता दें कि देवभूमि की पहाड़ी चोटियों पर लगातार तीसरे दिन भी भारी बर्फबारी हुई है। जबकि निचले जिलों में बारिश हो रही है। जिससे मौसम में काफी परिवर्तन आया है। मैदानी जिलों में अब मौसम काफी शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। उत्तरांखड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के चलते अधिकांश स्थानों पर यातायात भी अवरूद्ध हो गया है। बदरीनाथ हाईवे (Badrinath highway) पर स्थित हनुमान चट्टी के पास पिछले कई घंटों से यातायात अवरुद्ध है।

Read also- सर्वाधिक पेंशन पूर्व सीएम एनडी तिवारी की पत्नी को और सबसे कम प्रताप सिंह पुष्पवान की पत्नी को

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम काफी बदला हुआ है। हिमालय के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अधिकांश जिलों में काले बादलों का डेरा है। बारिश और हिमपात के कई दौर चल चुके हैं। चारों धामों की पहाड़ी चोटियों पर भारी बर्फबारी हो रही है। शनिवार को दिन भर अधिकांश इलाकों में बारिश का सिलसिला चलता रहा।

Read also- पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन और संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पर्वतमाला परियोजना की घोषणा की

बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे पर हनुमानचट्टी से आगे रास्ता बंद है। बदरीनाथ धाम के आसपास 6 से 8 फिट तक बर्फ जमी है। औली फरवरी के महीने में एक बार फिर बर्फ से ढक गई है। चमोली जिले के अधिकांश गांव बर्फबारी के कारण सफेद चादर से ढक गए है। नीती घाटी को जाने वाला हाईवे भापकुंड पर बंद कर दिया गया है। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, घांघरिया भी बर्फ से ढकी हुई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हो रही है। प्रदेश में हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है। उत्तराखंड में बदले मौसम का असर पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में पड़ रहा है। जिस कारण शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह तक जारी रही। इस बारिश के बीच जहां तापमान में कमी आई है। वहीं हवा की सेहत में भी सुधार हुआ है। पचिमी उप्र और एनसीआर का एक्यूआई यानी वायु सूचकांक इस समय 100 के नीचे तक आ गया है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान इस समय 25 से 26 डिग्री के बीच है जबकि न्यूनत तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related