National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी के दिन कांग्रेस करेगी आंदोलन

नेशनलNational Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने सोनिया गांधी...

Date:

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेशी के दिन देश में कांग्रेस आंदोलन करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शेरनी हैं। वे इन चीजों से घबराती नहीं। सोनिया गांधी कई बार ऐसी बातों का सामना कर चुकी हैं। बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन भेजने के खिलाफ अब पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन करेगी। पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया। ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को आगामी 21 जुलाई को अपने कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी दिन कांग्रेस ने देश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

 सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी 21 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पूछताछ लिए उपस्थित होगी। ईडी द्वारा भेजे गए समन में सोनिया गांधी को 11 बजे पेश होने को कहा है। ईडी ने राहुल से जून में पांच दिनों तक कड़ी पूछताछ की थी। उस समय भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।  कांग्रेस ने आज गुरुवार को पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में सभी महासचिव, राज्यों के प्रभारी व पीसीसी प्रमुख ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और कांग्रेस के अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा। बैठक में पार्टी शीर्ष नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन, रैलियों और जनता तक पहुंचने के कार्यक्रमों के बारे में मंथन किया जाएगा। 

Read also: Bulldozer Action: यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार,जमीयत उलमा को झटका

संसद का मानसून सत्र आगामी 18 जुलाई से शुरू होगा। कांग्रेस सांसद संसद परिसर में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अध्यक्ष सोनिया गांधी शेरनी हैं। वे इन चीजों से घबराती नहीं। वह कई बार ऐसी चीजों का सामना कर चुकी हैं। ईडी के दफ्तर जाएंगी और सरकार का सामना करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...