भारतीय शेयर बाजार को गिराना चाहती है कांग्रेस: भाजपा का आरोप

पॉलिटिक्सभारतीय शेयर बाजार को गिराना चाहती है कांग्रेस: भाजपा का आरोप

Date:

भाजपा ने अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के ताजा आरोपों को भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कथित साजिश से जोड़ा है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर विदेशी हितों के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया, जिसका उद्देश्य भाजपा के अनुसार भारतीय शेयर बाजार को गिराना है।

भाजपा नेता ने सवाल किया कि हिंडनबर्ग में किसका निवेश है? एक तस्वीर दिखते हुए उन्होंने पूछा, क्या आप इस सज्जन जॉर्ज सोरोस को जानते हैं जो नियमित रूप से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं? नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी नफरत में, कांग्रेस पार्टी ने आज भारत के खिलाफ ही नफरत पैदा कर ली है। अगर भारत का शेयर बाजार अस्त-व्यस्त होता है, तो क्या छोटे निवेशक परेशान होंगे या नहीं?”। उन्होंने कांग्रेस पर देश की आर्थिक वृद्धि को रोकने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस पार्टी पूरे शेयर बाजार को ध्वस्त करना और छोटे निवेशकों के पूंजी निवेश को रोकना चाहती है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारत में कोई आर्थिक निवेश न हो,” उन्होंने कहा।

भाजपा की यह टिप्पणी हिंडनबर्ग रिसर्च की नवीनतम रिपोर्ट के जवाब में आई है, जिसमें सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाए गए हैं और एक बार फिर अडानी समूह को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया है। इस बार, रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सेबी अध्यक्ष और उनके पति धवल बुच के पास अडानी समूह से जुड़े ऑफशोर फंड में छिपी हुई हिस्सेदारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...