रीजनल पार्टियों को आगे कर भाजपा से मुकाबला करे कांग्रेस: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेशरीजनल पार्टियों को आगे कर भाजपा से मुकाबला करे कांग्रेस: अखिलेश यादव

Date:

आज दिल्ली पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गाँधी से बातचीत के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि मैं इतना बड़ा नेता नहीं हूँ कि मैं बातचीत करके कोई सुझाव दूँ, वो नेशनल पार्टी है. मुझे जो लगता है अब कांग्रेस की ज़िम्मेदारी बनती है कि रीजनल पार्टियों को आगे करें और उनके साथ खड़े हों जिससे भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया जा सके. अखिलेश ने कहा कि मैं देख रहा हूँ कि भाजपा का हर छोटा बड़ा नेता कह रहा है पिछड़ों का अपमान हो गया. मुख्यमंत्री आवास को बीजेपी के लोगों ने गंगा जल से धोया, तब पिछड़ों का अपमान नहीं हुआ.

मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धोना पिछड़ों का अपमान

अखिलेश ने आगे कहा कि अभी मुझे एक साथ कार्यकर्त्ता मिला है इसने कहीं गंगा जल छिड़क दिया तो उसपर मुकदमा दर्ज हो गया. अखिलेश ने कहा कि गंगा जल के बारे में यही तो कहा जाता है न कि गंगा में डुबकी लगा लो, गंगा जल छिड़क दो तो पाप धुल जाते हैं, स्थान पवित्र हो जाता है, अब जिसने हमारे घर यानि मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोया उसके ऊपर धाराएं नहीं लगनी चाहिए।। अखिलेश ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में इनके भाषणों को सुनोगे तो इन्होने कितना अपमान किया है, इनके ऊपर तो मानहानि के ज़्यादा दावे होने चाहिए.

15 लाख देने के वादे से मुकरना मानहानि

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि इन्होने जो 15 लाख देने के वादे किये थे, क्या वो मानहानि नहीं है, अकॉउंट में 15 लाख पहुँच जाने की बात कही थी, क्या वो मानहानि का मुद्दा नहीं है. लोकतंत्र में आप वादा करके पीछे हट गए ये भी तो मानहानि है. अखिलेश यादव आज मीसा भर्ती के घर तेजस्वी से मिलने पहुंचे थे, तेजस्वी को आज लैंड फॉर जॉब मामले में ED के सामने पेश होना था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...