Congress Tweet Controversy: कांग्रेस ने आरएसएस की निकर में लगाई आग, भड़की भाजपा

पॉलिटिक्सCongress Tweet Controversy: कांग्रेस ने आरएसएस की निकर में लगाई आग, भड़की...

Date:

भारत जोड़ो यात्रा के बाच कांग्रेस पार्टी ने आज ट्विटर पर आज एक ऐसी पोस्ट ट्वीट की है कि भाजपा नेताओं के तन बदन में आग लग गयी है. कांग्रेस ने अपने ट्वीट में आरएसएस निकर को जलते हुए दिखाया जिससे धुंआ उठ रहा है और कैप्शन में लिखा है  देश को नफरत के माहौल से आज़ाद करने और RSS-भाजपा द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम अपना एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं. 

कांग्रेस पार्टी के इस ट्वीट पर भाजपा के तमाम नेता भड़क गए और सिख दंगों से लेकर मुंबई दंगों तक का जिक्र कर कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया. भाजपा का कहना है कि कांग्रेस भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा निकाल रही है, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आग लगाने की कांग्रेस की पुरानी आदत रही है. भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने ये ट्वीट लोगों को उकसाने के लिए किया है. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. पात्रा ने मांग कि कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को डिलीट करना चाहिए.  

वहीँ बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि देश को जलाने की इस पार्टी की पुरानी आदत रही है. उन्होंने 1984, जलगांव, मुंबई, हाशिमपुरा, भागलपुर, मेरठ के दंगों का ज़िक्र करते हुए कहा कि बहुत लम्बी लिस्ट है इनकी. पूनावाला ने आगे लिखा कि 1984 के दंगों को राजीव गांधी ने सही ठहराया था क्योंकि कांग्रेस पार्टी सिर्फ देश को जलाने के बारे में सोचती है. बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठा दिन है और हर दिन के साथ इस यात्रा को समर्थन बढ़ता ही जा रहा है, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुज़रती हुई 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय करेगी. इस यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में पड़ने वाले 22 शहरों में रैलियां भी होंगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...