BJP Nabanna Abhiyan: हावड़ा में भाजपा का सड़कों पर हंगामा, पुलिस वाहनों में लगाईं आग

नेशनलBJP Nabanna Abhiyan: हावड़ा में भाजपा का सड़कों पर हंगामा, पुलिस वाहनों...

Date:

भाजपा के नबान्न अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ दिनभर हंगामा मचा रहा. दिन निकलते ही पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थकों और पुलिस के दरमियान संघर्ष होता रहा. हावड़ा में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई. भाजपा समर्थकों ने पुलिस की बैरिकेड्स तोड़ दी, पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी है. इससे पहले सांतरागाछी में भाजपाइयों ने जमकर उत्पात मचाया. इस बीच पुलिस ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, प्रदेशाध्य्क्ष सुकांत मजूमदार समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया.

भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पुलिस पर बमबारी करने का गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि पुलिस ने आंदोलन का दमन किया है, पुलिस ने जिस तरह वाटर कैनन इस्तेमाल किया उससे करंट फैलने का खतरा था. बता दें कि ममता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नबान्न अभियान का आह्वान किया था.  इसी नबान्न अभियान के दौरान संतरागाछी में भाजपा समर्थकों और पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई. जानकारी के मुताबिक संघर्ष की शुरआत भाजपा की तरफ से हुई, भाजपा कार्यताओं ने सबसे पहले पुलिस द्वारा बनाये गये बैरिकेड्स को तोड़ा और फिर पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. जवाब में पुलिस ने वाटर कैनन चलाई. इस बीच बम धमाकों की भी आवाज सुनाई दी. पुलिस ने भी जुलूस तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

भाजपा के जुलूस में पूरी तरह अफरातफरी का माहौल बन गया. पुलिस कियोस्क में बहजपा समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की गई. इसके बाद संतरागाछी की पुलिस के साथ भाजपाइयों के बीच संघर्ष होने लगा. भाजपा कार्यकर्ता उन बांसों को लेकर भागते नज़र आये जिन्हे बैरिकेड्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था, वहीं पुलिस उत्तेजित भाजपाइयों रोकने की कोशिश करती हुई दिखाई दी. भाजपा ने आरोप लगाया है कि संघर्ष में पुलिस के हाथों उसके बहुत से कार्यकर्ता घायल हुए हैं. पुलिस के लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने विभिन्न जिलों में धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related