Nitin Gadkari: कांग्रेस ने गडकरी को दिया साथ आने का न्योता

पॉलिटिक्सNitin Gadkari: कांग्रेस ने गडकरी को दिया साथ आने का न्योता

Date:

भाजपा से नाराज़ दिख रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से हाथ का साथ पकड़ने का न्योता मिला है, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी में जो हालात हैं वो गडकरी के लिए ठीक नहीं हैं. इसलिए हम उन्हें कांग्रेस पार्टी में आने का आमंत्रण देते हैं. नाना पटोले ने गडकरी से जल्द मिलने की बात भी कही. बता दें कि नितिन गडकरी कई बार अपने बयानों से भाजपा को मुश्किल में डाल चुके हैं, उन्हें भाजपा का वो नेता बताया जाता है जो मोदी और शाह से अलग राजनीती करता है. गडकरी को विपक्ष के नेता भी काफी पसंद करते है और शायद यही वजह कि कांग्रेस ने यह प्रस्ताव रखा है.  

नाना पटोले अकोला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस को लोकतांत्रिक पार्टी बताते हुए कहा कि यहाँ किसी भी नेता को बोलने का पूरा अधिकार है, लेकिन भाजपा में सिर्फ दो ही लोग बोल सकते हैं, उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी का पार्टी में जो हाल चल रहा है वह उन जैसे नेता के लिए ठीक नहीं है. पटोले ने कहा कि मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं, उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कोई परंपरा नहीं है जैसे भाजपा में बोलने वालों के खिलाफ ईडी सीबीआई लगा दी जाती है. 

नाना पटोले ने कहा हम इस बारे में नितिन गडकरी से बात करेंगे. उनसे मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस पार्टी में आने का निमंत्रण देंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव भी कुछ इसी तरह का ऑफर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को दे चुके हैं जिसके बाद से दोनों में ट्विटर पर ज़ोरदार जंग भी जारी है और यूपी के सियासी माहौल को गर्म किये हुए है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related