Congress Chintan Shivir Sonia Gandhi : राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी का चल रहा तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज नए संकल्पों के साथ संपन्न हुआ, शिविर के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी गाँधी जयंती के मौके पर यानि 2 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाएगी। सोनिया ने इस मौके पर कहा कि इस चिंतन शिविर से हमने यही यही संकल्प लिया है कि हम फिर लौटेंगे, फिर जीतेंगे।
सोनिया गाँधी ने कहा इस भारत जोड़ो यात्रा में सभी प्रतिभाग करेंगे, मेरे जैसे सीनियर भी और जूनियर भी. हालाँकि सीनियर्स को सेहत के हिसाब से कुछ छूट भी मिलेगी। सोनिया ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को मज़बूत बनाना, सरकार की नाकामियों को जनता के सामने ले जाना और कांग्रेस की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देना है.
Read Also : Congress Chintan Shivir Rahul Gandhi : जनता से टूटा रिश्ता जोड़ेगी कांग्रेस, चिंतन शिविर में बोले राहुल
सोनिया ने बताया कि पार्टी में इंटरनल रिफॉर्म्स के लिए एक कॉम्पैक्ट टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा, यह रिफॉर्म्स 2024 के चुनाव को देखते हुए किये जायेंगे। CWC के लिए एक सलाहकार ग्रुप भी बनाया जायेगा जो सोनिया गाँधी के देखरेख में चलेगा। सीनियर नेताओं के इस सलाहकार ग्रुप को CWC को सिर्फ सलाह देने का अधिकार होगा, निर्णय लेने का नहीं। अंत में सोनिया गाँधी ने कहा कि हमें यकीन है कि हम फिर से वापसी करेंगे और यही हमारा नवसंकल्प है।
Read Also : Gujarat chunavi dangal:- चिंतन शिविर: एक ही पटरी पर दौडी भाजपा और कांग्रेस की गाड़ी
इससे पहले राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी और जनता के बीच फिर से रिश्ता बनाने की बात कही थी, राहुल गाँधी का पूरा ज़ोर जनता और पार्टी के बीच कनेक्शन फिर से स्थापित करने का है, राहुल ने स्पष्ट किया कि शार्ट कट से काम नहीं चलने वाला, सिर्फ पसीना बहाने से ही काम चलेगा। कांग्रेस पार्टी की ओर अजय माकन ने चिंतन शिविर के पैनलों द्वारा दी गयी सिफारिशों पर CWC के अनुमोदन की जानकारी दी.

