Raju Srivastava Health Update: हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, डाक्टर कर रहे वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार

एंटरटेनमेंटRaju Srivastava Health Update: हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार,...

Date:

नई दिल्ली। हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के परिवार और प्रशंसकों के लिए अब राहत वाली खबर सामने आ रही है। राजू की हालत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। बातचीत के दौरान राजू के भाई ने बताया कि राजू की हार्ट बीट और उनका ब्लड प्रेशर के अलावा ऑक्सीजन लेवल समान्य हो गया है। यही कारण है कि चिकित्सक आज या कल में राजू श्रीवास्तव को वेटिंलेटर सपोर्ट से हटाने का फैसला ले सकते हैं। बता दें कि 10 अगस्त से एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर सपोर्ट पर चल रहे हैं। हालांकि, हास्य अभिनेता की सेहत में हो रहे सुधार को देखते हुए चिकित्सकों ने कुछ देर के लिए मंगलवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया था। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया। इससे पहले थोड़ी-थोड़ी देर के लिए दो बार वेंटिलेटर हटाया गया था। लेकिन, अब जब से राजू 90 प्रतिशत ऑक्सीजन खुद ही ले रहे हैं।

Read also: KRK एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार

तब से चिकित्सक अब पूरी तरह से वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं।दिल्ली एम्स में एसओडी डॉ0 पद्मा श्रीवास्तव और डॉ0 अचल श्रीवास्तव की देखरेख में राजू का इलाज चल रहा है। जानकारी दी गई है कि अब राजू की बॉडी सही तरीके से काम कर रही है। लेकिन 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद से उन्हें होश नहीं आया है। राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि अभी हास्य अभिनेता को होश में आने में 10 दिन या इससे अधिक दिन का समय भी लग सकता है। राजू के परिजनों से लेकर उनके प्रशंसक तक सलामती के लिए प्रार्थना कर रहें हैं। जानकारी के अनुसार राजू के दिल्ली स्थित घर पर पांच पंडित महामृत्युंजय का जाप भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजू की अच्छी सेहत के लिए सवा लाख जाप एक बार में किया जाएगा। इससे पहले सात दिन तक रोजाना रुद्राभिषेक किया जा रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...