कमाल रशीद खान, बॉलीवुड के तथाकथित एक्टर, प्रोड्यूसर, डाइरेक्टर, समालोचक, अक्सर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के खिलाफ विवादित बयान बाज़ी करने के लिए मशहूर हैं. इन्हीं KRK को उनके एक विवादित ट्वीट जो उन्होंने 2 साल पहले दिया था मलाड पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी जिसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट से उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है.
कमाल के खिलाफ यह कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है जिसमें उन्होंने धर्म से जुडी कुछ विवादित बातें लिखी थीं, यह ट्वीट कमाल ने 2020 में किया था. कमाल आर खान इससे पहले भी कई बार अपने विवादित ट्वीटों से मुश्किलों में फंसते रहे हैं. कुछ लोग KRK के बयानों को बेबाक और कुछ बेतुका बताते हैं. बॉलीवुड की फिल्मों की समीक्षा करते हुए अक्सर वो सीमा लांघ जाते हैं, सलमान,शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ अक्सर वह उलटी सीढ़ी बातें बोलते रहते हैं जिसका खामियाज़ा भी उन्हें भुगतना पड़ता है और कई बार उन्हें सार्वजानिक रूप से माफ़ी भी मांगनी पड़ती है. कंगना रावत से भी उनका कई बार पन्गा हो चूका है. केआरके ट्वीट को लेकर मानहानि के कानूनी पचड़े में भी फंस चुके हैं.
Read also: Somi Ali: इस पूर्व प्रेमिका ने सलमान खान को बताया ‘सेडिस्ट’
दरअसल युवा सेना के राहुल कनल ने साल 2020 में उनके एक ट्वीट को लेकर मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. KRK तब विदेश में थे, उनके खिलाफ LOC जारी था. कल जैसे ही वह देश वापस लौटे, उन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस ने डिटेन कर लिया. कमाल आर खान का सम्बन्ध उत्तर प्रदेश के देवबंद से है, उन्होंने कुछ हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग की है और कुछ भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है. KRK को पहली बार शोहरत तब मिली जब वह बिग बॉस में गए और वहां पर अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी झगड़ा करके सुर्खियां बटोरीं.

