Crypto Tax Filing: CoinDCX प्लेटफॉर्म पर निवेशकों और व्यापारियों को KoinX कर गणना और रिपोर्टिंग प्रणाली तक पहुंच मिलेगी। इसमें सहयोग के साथ, CoinDCX उपयोगकर्ता एक्सचेंज पर अपनी कर गणना को ट्रैक करने में सक्षम होंगे। बल्कि एक्सचेंजों और wallet को coinex platform से जोड़ सकेंगे।
स्टार्टअप KoinX से करार
क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX ने उपयोगकर्ताओं को क्रिप्टोकरेंसी करों को दाखिल करने के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने का फैसला किया। इसके तहत कंपनी क्रिप्टो टैक्सेशन सुविधा प्रदान करने वाले स्टार्टअप KoinX से करार किया है। घोषणा के अनुसार CoinDCX प्लेटफॉर्म निवेशकों और व्यापारियों को KoinX कर गणना और रिपोर्टिंग प्रणाली तक पहुंच मिलेगी। इस सहयोग के साथ, CoinDCX उपयोगकर्ता एक्सचेंज पर कर गणना को ट्रैक करने में सक्षम होंगे। बल्कि दूसरे एक्सचेंजों और वॉलेट को कॉइनएक्स प्लेटफॉर्म से जोड़ सकेंगे।
क्रिप्टो लेनदेन की निगरानी करने में सक्षम
ये कार्यक्षमता निवेशकों को एनएफटी और डीईएफआई में निवेश सहित सभी क्रिप्टो लेनदेन की निगरानी करने में सक्षम बनाती है। यह वास्तविक समय में संबंधित कर राशि को देखती है। इसके अलावा उपयोगकर्ता आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइलिंग के लिए जरूरी वर्चुअल डिजिटल एसेट(वीडीए) के अनुसार रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
कॉइनडीसीएक्स वेंचर्स प्रबंध निदेशक रोहित जैन ने कोइनएक्स के साथ हुए करार के बारे में कहा कि उपभोक्ताओं के कर अनुपालन को सरल बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस करार का लक्ष्य ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के साथ ही क्रिप्टो निवेशकों के लिए कर रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।
कोइनएक्स सीईओ पुनीत अग्रवाल ने कहा कि कॉइन डीसीएक्स ग्राहकों को एक-क्लिक क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग समाधान प्रदान करने के उद्देश्य पर जोर देता है। यह भारतीय कर कानूनों का का पूरी तरह से पालन करता है। इस पार्टनरशिप से क्रिप्टो निवेशकों को करों को सही तरीके से दर्ज करने और पोर्टफोलियो को आसानी से प्रबंधन करने में सहायता मिलेगी।

