लाइफस्टाइल डेस्क। Cocoa Butter Lip Balm – सर्दियों के मौसम में रूखी व फटी हुई स्किन की समस्या रहती है, खासकर होंठों का रूखापन बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में इन्हे मॉइश्चर की जरूरत होती है, तो क्यों न आप घर पर ही लिप बाम बनाएं वो भी कोको बटर की मदद से। कोको बटर होंठों के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखता है।
कोको बटर में विटामिन ए और ई होते हैं, ये होंठों के रूखेपन की समस्यासे निजात दिला सकते है। साथ ही ये नमी को भी लॉक करते है।
कोको बटर और बादाम का तेल
लिप्स को नेचुरली पैम्पर करना है तो कोको बटर और बादाम का तेल से बना लिप बाम बेस्ट है। आप बस 1 कप मीठे बादाम का तेल, 1/2 कप बीस़वैक्स पेस्टिल्स , 1/2 कप कोको बटर और कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल।
पहले डबल-बॉयलर के निचले पैन में पानी डाल गर्म होने दें, फिर ऊपरी हिस्से में तेल, मोम और कोको बटर डालें। इसे पिघलने तक बार-बार हिलाते रहें, सब कुछ पिघल जाए तब गैस बंद कर दें। अब एसेंशियल ऑयल डालें फिर मिक्स करें। हल्का ठंडा होने दे, फिर लिक्विड लिप बाम कंटेनर में डालें। बस उसे पूरी तरह से ठंडा और सख्त होने दें। (Image/ Freepik)

