CNG Price Hike: पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी ने दिया 12 घंटे में दूसरी बार झटका,बढ़े 2.50 रुपये

फीचर्डCNG Price Hike: पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी ने दिया 12 घंटे...

Date:


CNG Price Hike: पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी ने दिया 12 घंटे में दूसरी बार झटका,बढ़े 2.50 रुपये

नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों (CNG Price Hike) के बीच एक बार फिर से सीएनजी ने झटका दिया है। सीएनजी के दाम 12 घंटे में लगातार दूसरी बार बढ़े हैं। यानी आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल डीजल के बीच ही अब सीएनजी के दाम भी बढ़े है। आज सुबह सीएनजी की कीमत 2.50 रुपये तक बढ़ गई।

Read also: Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम का असर आलू पर, 25 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे दाम

नई दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल के दाम आज 103.81 रुपए और 95.07 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए। आज दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 40 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और सुबह सीएनजी की कीमतें भी 2.50 रुपये प्रति किलो बढ़ गई।

Read also: Oil Rate: क्रूड तेल की कीमतें पहुंची आसमान पर कभी भी तेल कंपनियां बढ़ा सकती हैं पेट्रोल डीजल के दाम

दिल्ली और एनसीआर में एक किलो सीएनजी 64.11 रुपये की की मिल रही है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले गत रविवार को सीएनजी पर 80 पैसे बढ़े थे। जबकि दिल्ली से लगे गाजियाबाद और नोएडा में सीएनजी 66.68 रुपये प्रति किलो मिल रही है। जबकि गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 72.45 रुपये प्रति किग्रा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related