उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के सामने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने भाजपा नीत गठबंधन की सरकार के दोबारा सत्ता में आने के 100 दिन के कार्यकाल की पहली प्रेस वार्ता में मेडिया का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और निर्देशन में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर विश्वास जताया,वह विश्वास निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है
Read also: Covid: उत्तर कोरिया में कोरोना का साया, एकांतवास में भेजे गये डेढ़ लाख से अधिक लोग
उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाद विद्यानपरिषद के चुनाव हुए 36 में से 33 सीट पर जीत हुई,विधानपरिषद का सदन पहली बार कांग्रेस मुक्त हो गया, इसके बाद दो लोकसभा चुनाव भी सम्पन्न हुए,पूर्वी, पश्चिमी की दोनों सीटे रामपुर,आजमगढ़ दोनों सीटे पर भाजपा को आशीर्वाद मिला,प्रधानमंत्री जी के बेहतर समन्वय का परिणाम है,जिसके कारण जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है.
योगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के इतिहास में 37 वर्ष बाद ये समय आया कि एक सरकार को दोबारा प्रचंड बहुमत मिला,और किसी मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया, उत्तरप्रदेश देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य है,प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तरप्रदेश में असीम संभावनाएं है, उत्तरप्रदेश अर्थव्यवस्था में बेहतर कर सकता है, उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा कार्यकाल जो जनता ने दिया है,हम उस यात्रा को नई उड़ान के साथ पूरा कर रहे हैं,उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है, हमने दोबारा आने के बाद पूरी व्यवस्था को दस सेक्टर में बांटकर कार्य शुरू किया,मंत्रियों ने प्रजेंटेशन स्वयं बनाया और मंत्रिमंडल के सामने समीक्षा हुई
Read also: Congress Protest Against BJP: भाजपा सरकार के खिलाफ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
सीएम योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को हमारे 18 मंत्री समूहों ने सभी कमिश्नरी में कैम्प किया,जनपद स्तर,ग्राम स्तर तक गए,जनता चौपाल के कार्यक्रम के आयोजन हुए, मंत्रिसमूह अबतक दो-दो कमिश्नरी का भ्रमण कर चुके हैं, ये सारे कार्यक्रम उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए टीमवर्क की तरह काम किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 5 वर्ष के कार्यक्रम के संदर्भ में आज हम 100 दिन की प्रगति को प्रस्तुत कर रहे हैं. हमने तकनीकी का उपयोग किया,पहली बार सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-पेंशन कार्यक्रम लागू किया,देश का पहला राज्य बना, ई-विधान लागू हुआ,आखिर सत्र इसी कार्यक्रम पर आयोजित हुआ, ये सब कार्य 100 दिन के भीतर हुए हैं.

