Site icon Buziness Bytes Hindi

CM Yogi के मीडिया सलाहकार की उपद्रवियों को चेतावनी, कहा- हर शुक्रवार के बाद आता है शनिवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार का एक ट्ववीट जिसे काफी विवादित बताया जा रहा है वायरल हो गया है, ट्वीट कल जुमे के बाद हुई हिंसा को लेकर किया गया है जिसमें एक तरह से चेतावनी देते हुए बताया गया है कि हर शुक्रवार के बाद शनिवार आता है, अब इस शनिवार का लोग अपने अपने तौर पर मतलब निकाल रहे हैं लेकिन ट्वीट में कैप्शन के साथ जो फोटो पोस्ट की गयी है उससे साफ़ अंदाज़ा लग जाता है सीएम योगी के मीडिया सलाहकार क्या सन्देश देना चाह रहे हैं ।

Read also: कांग्रेस ने राजस्थान का रण जीता, तीनों उम्मीदवार कामयाब

मृत्युंजय कुमार ने आज जो ट्वीट किया उसे उन लोगों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है जो पिछले दो जुमे से पथरावबाज़ी की घटनाओं में शामिल है, ट्वीट में चूँकि किसी प्रॉपर्टी को ध्वस्त करता हुआ बुलडोज़र का फोटो पोस्ट किया गया इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि पथरावबाज़ों के लिए सन्देश है कि ऐसा करोगे तो ऐसा होगा। लेकिन उन्होंने कैप्शन की जो भाषा इस्तेमाल की है विवाद उसपर है. उन्होंने लिखा है उपद्रवी याद रखें, हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार ज़रूर आता है…

Read also: उप्र में सपा सरकार के करीबी इस आईएएस अधिकारी के आवास पर विजिलेंस का छापा

वहीँ प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, अम्बेडकरनगर में असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक शांति-सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इससे पूर्व 03 जूनको कानपुर में भी ऐसी ही कोशिश की गई थी। तब भी सतर्कता के निर्देश दिए गए थे, जिससे प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शांति बनी रही। यह शांति व्यवस्था स्थायी रहे, इसके लिए सतर्क एवं सावधान रहना होगा।

Exit mobile version