Site icon Buziness Bytes Hindi

UP In Alert Mode: मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दो शुक्रवारों को हुई हिंसा के मद्दे नज़र आज प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक आला अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि स्थिति पर बहुत सख्त निगाह रखने की ज़रुरत है, पिछले दो शुक्रवारों से असामाजिक तत्व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, मुख्यमंत्री ने निर्दोष दिए कि एक एक बलवाई को चिन्हित करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कहा कि इस बात का भी ख़याल रखा जाए कि किसी निर्दोष को न छेड़ा जाय और न ही किसी दोषी को छोड़ा जाय। 

Read also: CM Yogi के मीडिया सलाहकार की उपद्रवियों को चेतावनी, कहा- हर शुक्रवार के बाद आता है शनिवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि साज़िशकर्ता किशोरों को ढाल बनाकर अपने मंसूबों को पूरा करना चाह रहे हैं, इसलिए इन हिंसक घटनाओं के मुख्य साज़िशकर्ता की पहचान बेहद ज़रूरी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा आगे भी ऐसे प्रयास होने की आशंका है इसलिए हमें 24×7 अलर्ट मोड में रहने की आवशयकता है। मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों के धर्म गुरुओं से संवाद बनाये रखने के निर्देश भी दिए, साथ ही कहा ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक मिसाली कार्रवाई हो ताकि भविष्य के लिए नज़ीर बने।

Read also: कांग्रेस ने राजस्थान का रण जीता, तीनों उम्मीदवार कामयाब

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन भी ज़िलों में आने वाले दिनों में माहौल बिगड़ने की आशंका हो वहां धारा-144 लागू की जाए। मुख्यमंत्री ने कि सरकारी या सार्वजानिक संपत्ति के नुकसान की वसूली सिर्फ सम्बंधित व्यक्ति से ही कराई जाय, उन्होंने बताया कि प्रयागराज में वसूली की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने शरारतपूर्ण बयानों पर भी निगाह रखने पर ज़ोर दिया कि ऐसे लोगों से कड़ाई से पेश आने की ज़रुरत है। जो भी व्यक्ति माहौल को खराब करने की कोशिश करे उसपर सख्त कार्रवाई हो।

Exit mobile version