सीएम योगी ने बहराइच को दिया 333 करोड़ लागत की 116 परियोजनाओ का तोहफा

उत्तर प्रदेशसीएम योगी ने बहराइच को दिया 333 करोड़ लागत की 116 परियोजनाओ...

Date:


सीएम योगी ने बहराइच को दिया 333 करोड़ लागत की 116 परियोजनाओ का तोहफा

बहराइच: जनपद बहराइच पहुंचे प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही स्व. राजा रूदेन्द्र बिक्रम सिंह की प्रतिमा का अनावरण तथा स्व. सुखदराज सिंह छात्रावास का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 69.70 करोड़ की 55 परियोजना का लोकार्पण व 264.12 करोड़ लागत की 61 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, आवास की चाभी, टूलकिट व चेक इत्यादि का वितरण भी किया।

कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि डेढ माह के अन्तराल में मै 2 बार वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव की धरती पर आने का सौभाग्य मिला। उन्होने कहा कि शौर्य और पराक्रम की धरती बहराइच में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण का अवसर प्राप्त होना उनके लिये गर्व की बात है। उन्होने कहा कि बहराइच में मेडिकल कालेज की स्थापना से जिले के साथ-साथ आस-पास के जनपदों को चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि गोण्डा व बलरामपुर में भी मेडिकल कालेज स्थापना हेतु कार्यवाही जारी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओ के माध्यम से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। वही प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया गया, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता आयी है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन सबसे बेहतर विकल्प है। इस दौरान उन्होने प्रदेश के 8 आकांक्षात्मक जनपदों में बहराइच के शामिल होने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बेहतर समन्वय को सराहा।

कार्यक्रम को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, माधुरी वर्मा, सरोज सोनकर ने भी सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री को महाराणा प्रताप की प्रतिमा व एक जनपद-एक उत्पाद के तहत गेहूॅ की डण्ठल से तैयार की गयी महाराणा प्रताप की कलाकृति भेंट की गयी।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जल शक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह, पिछड़ा वर्ग मंत्री अनिल राजभर, पूर्व विधायक नीलम सिंह, राजा जयेन्द्र विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव, आईजी. डाॅ. राकेश कुमार सिंह, डीएम शम्भु कुमार, नवागंतुक एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ कविता मीना व अन्य अधिकारी, संभ्रान्त व गणमान्यजन, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...