अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से ‘मैदान’ की शूटिंग जारी है। फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने मैदान पर खुलकर बातें कीं और कहा कि यह अजय देवगन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल हो सकती है।
अमित शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग चल रही है, जिसमें सभी फुटबॉल मैच के सीन फिल्माए जाएंगे।
एक इंटरव्यू में निर्माता बोनी कपूर ने कहा, लगभग एक महीने की शूटिंग बाकी है। लेकिन यह मई अंत तक जाएगी क्योंकि हर मैच की शूटिंग के पहले कुछ दिनों का समय चाहिए होगा ताकि ग्राउंड और पिच को सही किया जा सकते।

