UP News Live Updates: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में जीत के बाद सीएम योगी ने दिया रिटर्न गिफ़्ट

उत्तर प्रदेशUP News Live Updates: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में जीत के बाद...

Date:

लखनऊ। आज मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक में कई फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की इस बैठक में 12 से अधिक प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में स्वास्थ्य,उद्योग व शिक्षा जैसे विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने विभागों की अलग-अलग समीक्षा की। बता दें कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों को 100 दिन के काम का लक्ष्य दिया था। आज हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इन सभी विभागों की अलग-अलग समीक्षा की और यह भी परखा कि किस विभाग ने कितना काम किया। इसके अलावा आज मंत्रिमंडल के साथ बैठक में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: क्या अपने विद्रोहियों के सहारे विपक्ष को तोड़ेगी भाजपा

कैबिनेट बैठक में आज 15 प्रस्तावों को मंजूरी मिली

डाटा सेंटर नीति 2022 के तहत निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहन का प्रस्ताव मंजूर किया गया। इसके अलावा प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज पार्टी के निर्माण के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। होमगार्ड और स्वयंसेवकों को ड्यूटी भत्ता प्रस्ताव को मंजूरी। स्वामित्व योजना के तहत अधिसूचित गांवों के निकाय क्षेत्र या नगर पालिका परिषद में आने पर उनकी जनसंख्या सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की गई। वायुयान के मेंटेनेंस एंड रिपेयर प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 2022-23 में 35 करोड़ पौधरोपण कराए जाने के प्रस्ताव मंजूर। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में मिली जीत के बाद कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरना है। मुख्यमंत्री ने इन दोनों जिलों में मिली जीत पर रिटर्न गिफ्ट देते हुए कहा कि सभी विभाग इन दोनों जिलों से सम्बंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर उस पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि इन दोनों जिलों में कोई लंबित विकास परियोजनाओं ना रह जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में हरिहरपुर संगीत साधकों की पुरानी स्थली है। संगीत जगत के प्रतिष्ठित लोगों से विचार परामर्श कर कला-संगीत साधकों के हित में प्रस्ताव तैयार करवाए जाए। रामपुर में बिलासपुर चीनी मिल का सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...