लखनऊ : Uttar Pradesh Assembly Election| उप्र में बीजेपी 80 फीसदी सीटे मिलेगी। इसके अलावा इस बार चुनाव (UP polls 2022) में जातिवाद, सुरक्षा और सुशासन और विकास मुद्दा बना था। बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Adityanath Yogi) ने यह बाते कही। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा 80 प्रतिशत सीटों के साथ फिर आ रही है। 20 प्रतिशत सीटों में विपक्षी दल आपस में बंटवारा करेंगे। कहा कि चुनाव में जातिवाद की दीवारें तोड़ जनता ने सुरक्षा, सुशासन और विकास को मुद्दा बनाया। समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने की विपक्ष की कोशिशें नाकामयाब रहीं।
Read also- वाराणसी में पीएम के अभिवादन के साथ करीब सात लाख लोगों तक पहुंची बीजेपी
सीएम ने बताया कि महिला, बहन और बेटियों ने पूरे मन से भाजपा को आशीर्वाद दिया है। कई जगह अगर घर के पुरुषों का मत भिन्न रहा तब भी माताओं, बहनों ने भाजपा को ही चुना है। कानून-व्यवस्था की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अराजकता का तांडव होता था, लेकिन इस बार छह चरण पूरी तरह शांतिपूर्ण ढ़ंग से हुए। यह प्रदेश में कानून के राज का परिचायक है। डबल इंजन की सरकार ने जो कहा सो पूरा किया है।
Read also-यूपी का चुनावी घमासान : बीजेपी महंगाई की बात क्यों नहीं कर रही : अखिलेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस और दूसरे क्षेत्रीय दलों ने जाति, मत, मजहब के आधार पर विभाजित किया था, जिसका नतीजा हुआ कि मूल समस्याओं पर जो ध्यान होना चाहिए था, उस पर ध्यान नहीं दिया गया। 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ काम किया, जिसका परिणाम अब दिख रहा है। देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, आस्था का सम्मान, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव जनता तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने किया है। सीएम ने कहा कि 2017 तक जिस प्रदेश में डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे, आज 7 नए बन रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लोकार्पित हो चुका है, जबकि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण अंतिम चरण में है। लखनऊ-क़ानपुर एक्सप्रेस-वे,गंगा एक्सप्रेस-वे, बलिया और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। तो, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और वाराणसी-कोलकाता ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए केंद्र सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है।

