CM Pushkar Singh Dhami चम्पावत से लड़ेगे विधानसभा उप चुनाव!

फीचर्डCM Pushkar Singh Dhami चम्पावत से लड़ेगे विधानसभा उप चुनाव!

Date:


CM Pushkar Singh Dhami चम्पावत से लड़ेगे विधानसभा उप चुनाव!

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) अब चम्पावत से विधानसभा उपचुनाव लडेगे। हालांकि इसकी कोई विधिवत घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसकी चर्चा जरूर है। सूत्रों की माने तो अब निश्चित तौर पर तय हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेगे। चम्पावत के स्थानीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चम्पावत सीट छोड़ने की बात कही थी। वे पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने ये पहल की थी। गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री धामी के खटीमा से चुनाव हारने पर उनके लिए सीट छोडऩे की बात कही थी। मुख्यमंत्री के चम्पावत से उपचुनाव की बात चलने से इससे कांग्रेस को राहत मिली है। बता दें कि कांग्रेस को यह भय था कि कही पूर्व के इतिहास को दोहराते हुए मुख्यमंत्री धामी को विधायक बनाने के लिए कोई विपक्ष का विधायक अपनी सीट छोड़ने के लिए न तैयार हो जाए।

Read also: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

बता दें कि वर्ष 2007 में भुवन चंद्र खंडूड़ी के लिए कांग्रेस के टीपीएस रावत ने अपनी सीट छोड़ दी थी। वहीं वर्ष 2012 में कांग्रेसी विजय बहुगुणा के लिए भाजपाई विधायक किरण मंडल ने सदस्यता से इस्तीफा दिया था। भाजपा नेतृत्व द्वारा धामी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद से कांग्रेसी खेमे में बेचैनी थी कि कहीं यह इतिहास फिर से न दोहराया जाए और कोई कांग्रेसी विधायक अपनी सीट धामी के लिए छोड़ दें। लेकिन जब से मुख्यमंत्री धामी के चम्पावत से चुनाव लड़ने की बात चली है इससे कांग्रेस को सुकून मिला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...