सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

उत्तराखंडसीएम धामी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

Date:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखंड मदिनार माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरि में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या अब तेजी से बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि चारों धामों की वहन क्षमता के अलावा यात्रा मार्ग पर अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं और वाहनों की वहन क्षमता का भी आकलन करना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में चारधाम यात्रा मार्गों तथा तीर्थाटन एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर पार्किंग एवं मूलभूत आवश्यकताओं से सम्बन्धित प्रस्ताव आवास विभाग को भेजे जाएं।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को इसी समर्पण भाव से चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक बंद रखा जाए. उन्होंने कहा कि यात्रा के मुताबिक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर आगे फैसला लिया जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...