मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 10 मजदूरों की मौत

नेशनलमिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 10 मजदूरों की मौत

Date:

पूर्वी राज्य मिजोरम के आइजोल शहर में भारी बारिश के कारण एक पत्थर की खदान धंस गई, जिसमें काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। 10 मजदूरों की मौत हो गई है. कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और 2 मजदूरों को बचा लिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से खदान धंस गयी।

यह दुर्घटना शहर के दक्षिणी भाग में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के क्षेत्र में खोदी गई एक खदान में हुई। खदान ढहते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और प्रशासन की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं. लोगों को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात है, क्योंकि लोगों में गुस्सा है. वे अपने परिवारों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। बारिश के कारण मिजोरम के कई स्कूल भी बंद कर दिये गये हैं. मिजोरम सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बावजूद खदान में काम किया जा रहा था. इस बात से भी लोगों में बहुत नाराज़गी है, नाराज लोग खदान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related