देहरादून। Uttarakhand Election Live Update| उत्तराखंड और खटीमा विधानसभा में भाजपा का तगड़ा झटका लगा है। यहां पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को करारी शिकस्त दी है। खटीमा विधानसभा के मतणगना की अंतिम राउंड पूरी हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से चुनाव में करारी शिकस्त दी है। कुल 91325 वोटों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 40675 वोट एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 मत मिले।
Read also- Uttarakhand Election 2022 Live Updates: सीएम धामी और हरीश रावत पिछड़े,निगाहें लालकुआं और खटीमा पर
वहीं जागेश्वर से भाजपा, द्वाराहाट और किच्छा सीट से कांग्रेस आगे है। द्वाराहाट सीट पर कांग्रेस 670 वोट से आगे है और अब मात्र दो राउंड शेष हैं। किच्छा विधानसभा सीट पर 12 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 9973 वोटों के साथ तिलक राज आगे हैं। अल्मोड़ा(Almora) विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में बीच रोचक मुकाबला है।

