- Clover Organic ने सच्चे स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती की एक शाम में किसानों को जैविक खेती करने के लिये किया प्रेरित
- 45,000 से अधिक किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित करना है क्लोवर ऑर्गेनिक का लक्ष्य
देहरादून। रसायन मुक्त जैविक खेती करने वाले किसान ने सिर्फ अपने उत्पादों से लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करेंगे बल्कि उनकी आय में भी दिन दोगुनी-रात चौगुनी वृद्धि होगी। यह कहना है क्लोवर ऑर्गेनिक के सीईओ श्री संजय अग्रवाल का जो सभी के लिए ताजा, रसायन मुक्त भोजन जो स्वस्थ, स्वादिष्ट होने के साथ सस्ता भी हो उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ क्लोवर ऑर्गेनिक द्वारा आयोजित ‘वेलनेस्ट’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने किसानों को रसायन मुक्त भोजन का उत्पादन करने के लिये प्रेरित करते हुए जैविक खेती से मिलने वाले लाभों से अवगत कराया।

शुक्रवार शाम को रज्ज़माताज़ कैफे में आयोजित ‘सच्चे स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती की एक शाम’ में काफी संख्या में आये किसानों ने जैविक खेती करने के लाभों की जानकारी प्राप्त की। सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने किसानों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिये ‘वेलनेस्ट’ का उपयोग कर आय में वृद्धि करने को प्रेरित किया। सीईओ ने कहा कि समस्त शहरवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए क्लोवर ऑर्गेनिक मासिक आधार पर ‘वेलनेस्ट’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।

कर्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लोवर ऑर्गेनिक की निदेशक श्रीमती पिंकी अग्रवाल ने कहा कि क्लोवर ऑर्गेनिक द्वारा सामाजिक आधार पर आयोजित कार्यक्रम का लक्ष्य 45,000 से अधिक किसानों को उनकी उपज और बिक्री के लिये उचित सलाह देना है। क्लोवर ऑर्गेनिक द्वारा शुरू की गयी इस परियोजना के माध्यम से किसानों और नवोदित उद्यमियों को काफी रियायती दरों पर व्यावसायिक अवसर प्रदान करना और किसानों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुक्ता पाटिल (पोषण विशेषज्ञ) ने किसानों को पोषण युक्त उत्पाद पैदा करने की दिशा में ध्यान केंद्रित करने को कहा। मुक्ता पाटिल ने कहा कि वर्तमान समय में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गये हैं और पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे उत्पादों की किसानों को अच्छी कीमत भी मिलती है।

वेस्ट वॉरियर (अपशिष्ट योद्धा) व कवि विनीत पंक्षी ने वेस्ट कंपोस्टिंग के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि खेती के दौरान जिन चीजों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं वह थोड़े से परिवर्तन के बाद खेती के लिये बेहद उपयोगी साबित होती हैं। कार्यक्रम में आये न्यूट्रिशियन ने किसानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। किसानों के मनोरंजन के लिये आयोजिज पपेट शो ने सभी को रोमांचित कर दिया। किसान दीपक उपाध्याय और आशीष व्यास ने किसानों को अपने अनुभव बताते हुए ‘वेलनेस्ट’ के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि करने के उपाय बताये।

कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों द ऑर्गेनिक ट्री, अमायरा नैचुरल, रिपल फार्म, माही सेरेमिक, वेस्ट वॉरियर, पीएचएल, उत्तरा फिश, पुरखुल, दून गूजबेरी, जिविसा, पॉल पेंडर, आर्ट ऑफ बानी, प्रवाह, दीप्ति जैन, वैली कल्चर, नमहया, चितकू आदि के द्वारा 24 स्टॉल लगाये गये। इन स्टॉलों पर प्रर्दशित जैविक उत्पाद जायस मोमबत्तियाँ, पाइन निडिल डेकोरेशन के सामान, हस्तनिर्मित आचार, हिमालयी मसाले, बाजरा बेकरी उत्पाद और किसानों द्वारा उगाये गये जैविक और ताजा सब्जियां और फल की लोगों ने जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम प्रबंधक हिमानी उपाध्याय उनके सहयोगियों व क्लोवर ऑर्गेनिक के कर्मियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों ने स्नैक्स और डिनर में जैविक और रसायन मुक्त स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

