पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला मैच अधिकारी क्लेयर पोलोसाक

स्पोर्ट्सपुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला मैच अधिकारी...

Date:


पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला मैच अधिकारी क्लेयर पोलोसाक

सिडनी: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 7 जनवरी से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में क्लेयर पोलोसाक ने इतिहास रच दिया है। पोलोसाक अब पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला मैच अधिकारी बन चुकी हैं।

32 वर्षीय पोलोसाक ऑस्ट्रेलिया स्थित न्यू साउथ वेल्स से हैं, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सिडनी टेस्ट मैच में फोर्थ अंपायर की भूमिका में हैं। पोलोसाक इससे पहले पुरुष के अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन चुकी हैं। उन्होंने 2019 में नामीबिया और ओमान के बीच विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो के मैच में अंपायरिंग की थी।

बता दें कि सिडनी में जारी इस मुकाबले में दो पूर्व तेज गेंदबाज पॉल रिफेल और पॉल विल्सन मैदानी अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड बतौर तीसरे (टीवी) अंपायर की भूमिका में हैं। वहीं डेविड बून को मैच रैफरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टेस्ट मैचों के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार, चौथे अंपायर को घरेलू क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने आईसीसी अंपायरों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में से नियुक्त किया जाता है। पोलोसाक इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में 2017 में पुरुषों के घरेलू लिस्ट ‘ए’ मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला हैं।

क्लेयर पोलोसाक को फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका काम मैदान में नई गेंद लाना, अंपायरों के लिए ड्रिंक ले जाना, लंच और चाय के दौरान पिच की देखभाल और लाइट मीटर से रोशनी की जांच करना होता है. अगर किसी कारणवश मैदानी अंपायर मौजूद नहीं रहता, तो ऐसी स्थिति में थर्ड अंपायर को मैदान ये भूमिका निभानी होती है, जबकि चौथे अंपायर को टीवी अंपायर की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।

मैच से पूर्व पोलासाक ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बयान दिया, “मैं सिडनी टेस्ट को लेकर बेहद रोमांचित हूं। यह वास्तव में महिला अंपायरों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है और कोई कारण नहीं है कि महिलाएं क्रिकेट में अंपायरिंग नहीं कर सकतीं। अंपायरिंग एक टीम का प्रयास है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने स्थानीय अंपायरों के एसोसिएश (एनएसडब्ल्यू क्रिकेट अंपायर्स एसोसिएशन), स्कोरर्स एसोसिएशन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया समेत अपने परिवार और दोस्तों के साथ काम करने वाले सभी अंपायों को धन्यवाद देना चाहती हूं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...