क्रिसमस पर बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी केक, ये रही इजी रेसिपी

रसोई Bytesक्रिसमस पर बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी केक, ये रही इजी रेसिपी

Date:


क्रिसमस पर बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी केक, ये रही इजी रेसिपी

क्रिसमस बस आने ही वाला है और इस दिन केक ना आए तो ये दिन कुछ अधूरा सा लगता है। इसलिए हम यहां आपको बतायेगे की घर में कैसे बनाये स्वादिष्ट और बाजार जैसा स्ट्रॉबेरी केक.

स्ट्रॉबेरी केक बनाने के लिए सामग्री

पांच अंडे, आधा कप पिछला हुआ मक्खन, आधा कप पिसी चीनी, दो कप मैदा, दो चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक छोटा चम्मच वनीला एसेंस या फिर स्ट्रॉबेरी एसेस। 

स्ट्रॉबेरी केक बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे को बटर पेपर लगाकर या फिर उस पर मैदा छिड़क कर किनारे रख दें। 
  • इसके बाद अंडों को एक बड़े बर्तन में फोड़ लें। 
  • इसमें पिसी चीनी मिलाकर पहले हल्के हाथों से मिला लें। 
  • फिर एग बीटर से इस मिश्रण को अच्छे से दस मिनट तक फेंट लें। 
  • जब तक कि ये फूल कर फ्लफी ना बन जाए। 
  • अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे कर मैदा डालना शुरू करें। 
  • मैदा डालने के साथ ही एग बीटर की मदद से इसे चलाते जाएं। 
  • धीरे-धीरे पूरे मैदे को मिलाकर अच्छे से फेंटे। 
  • अब इस मिश्रण में कॉर्नफ्लोर और पिघला हुआ बटर डालें। 
  • साथ में कुछ बूंदे स्ट्रॉबेरी एसेंस की भी डाल दें। 
  • ध्यान रहे कि हर बार इसे एग बीटर की सहायता से फेंटते रहें। जिससे कि बैटर मुलायम और फ्लफी बना रहे। 
  • इस केक के मिश्रण को बेकिंग ट्रे में पलटकर करीब 350 डिग्री फॉरेहाइट पर 25 मिनट तक बेक करें। 

जब केक बेक हो जाए तो इसे निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस केक के ऊपर क्रीम तैयार कर लें। इसके लिए आधा चम्मच वनीला एसेंस, दो से तीन कप दूध, चार अंडे, आधा कप चीनी , कॉर्नफ्लोर, मक्खन और एक चम्मच चेरी जूस।

केक की क्रीम कैसे बनाये 

  • केक की क्रीम बनाने के लिए एक बर्तन में दूध गर्म करें। 
  • अब एक अलग बर्तन में अंडे और चेरी जूस के साथ कॉर्नफ्लोर को मिलाकर फेंटे। 
  • फिर इस मिश्रण में दूध डालकर फेंटे। गैस पर इस बर्तन को रखकर इस मिश्रण को गाढ़ा करें। 
  • ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां ना पड़ें। 
  • अब इस मिश्रण को ठंडा कर लें। तैयार है केक के ऊपर लगाने वाली क्रीम। 
  • अब इस क्रीम को अपने मनचाहे फूड कलर डालकर केक के ऊपर सजाएं। 
  • साथ में स्ट्रॉबेरी काटकर केक के ऊपर सजा लें। 
  • तैयार है आपका स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी केक।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...