जनवरी-फरवरी में नहीं होगी CBSE की बोर्ड की परीक्षाएं: निशंक

एजुकेशनजनवरी-फरवरी में नहीं होगी CBSE की बोर्ड की परीक्षाएं: निशंक

Date:


जनवरी-फरवरी में नहीं होगी CBSE की बोर्ड की परीक्षाएं: निशंक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सीबीएसई परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “जनवरी या फरवरी में कोई बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. परीक्षाओं के संचालन पर एक निर्णय बाद में लिया जाएगा.”

मंत्री ने कहा कि हमने इस वर्ष जेईई, नीट परीक्षा का आयोजन किया है. COVID-19 महामारी के बीच आयोजित यह सबसे बड़ी परीक्षा में से एक थी.

शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर कहा, “बोर्ड की परीक्षा जनवरी में नहीं हो पाएंगी. लेकिन फरवरी के बाद परीक्षा कब कर पाएंगे इस बारे में हम विचार करेंगे. यानी जनवरी-फरवरी में बोर्ड की परीक्षा स्थगित रहेंगी और उसके बाद ही करने पर विचार करेंगे.”

बोर्ड परीक्षा के मोड पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि CBSE के 24 हजार से अधिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, इसलिए ऑनलाइन परीक्षा फिलहाल संभव नहीं हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related