FD वही मन भाए जिसमें ब्याज ज़्यादा पाए

फीचर्डFD वही मन भाए जिसमें ब्याज ज़्यादा पाए

Date:

फिक्स्ड डिपाजिट यानि सावधि जमा का सबसे बड़ा आकर्षण उसका ब्याज और पैसे की सुरक्षा होता है. निवेशक जो अपने को पैसे का सुरक्षित निवेश चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि उन्हें इस निवेश पर अच्छी कमाई भी हो, अधिकांश तौर पर ऐसे ही लोग फिक्स्ड डिपॉज़िट में अपना पैसा लगाते हैं। आम तौर पर सावधि जमा को सीनियर सिटीजन्स ज़्यादा पसंद करते हैं तो अगर आप भी FD में अपना पैसा लगाना चाहते हैं तो यहाँ आपके सामने कुछ विकल्प रखते हैं क्योंकि अलग अलग बैंकों की अलग अलग ब्याज दरें होती हैं। फिक्स्ड डिपाजिट के सेगमेंट में देखा गया है कि छोटे बैंक बड़े बैंकों की अपेक्षा ज़्यादा ब्याज देते हैं लेकिन कुछ बड़े बैंक भी हैं जो सीनियर सिटीजन्स के लिए उम्दा ऑफर रखते हैं और उन्हें FD पर अच्छा ब्याज देते हैं , यहाँ हम उन बैंकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनके पास वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर अच्छे ऑफर हैं।

इसमें एक बैंक है डीसीबी बैंक, यहाँ पर बैंक 26 महीने और 37 महीने से कम के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 8.1 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। दूसरा बैंक आरबीएल बैंक जो सीनियर सिटीजन के लिए 24 महीने एक दिन और 36 महीने के बीच में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

इंडसइंड बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 साल 9 महीने और 3 साल 3 महीने के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 8 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आईडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन्स के लिए 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीँ देश के बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक भी सीनियर सिटीजन को 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बता दें कि ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए मान्य है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...