China-Taiwan Dispute: ताइवान को घेरने की फिराक में चीन,सीमा के आसपास सैन्य अभियान शुरू

इंटरनेशनलChina-Taiwan Dispute: ताइवान को घेरने की फिराक में चीन,सीमा के आसपास सैन्य...

Date:

चीन और ताइवान के बीच अब विवाद और अधिक बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी संसद स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन ने अब अपनी रणनीति काफी आक्रामक कर दी है। नैंसी पेलोसी के अमेरिका लौटने के बाद से चीन ने अब सैनिक गतिविधियेां में तेजी ला दी है। चीन ने ताइवान को घेरने के लिए सीमा के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी है। जानकारी ये भी है कि चीनी सेना ने ताइवान के आसपास सैन्य अभियान की शुरूआत कर दी है।  
जानकारी के अनुसार चीन ने ताइवान सीमा पर युद्धाभ्यास के लिए युद्धपोत, फाइटर जेट और मिसाइलों को तैनात कर दिया  है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए सात अगस्त तक छह अलग-अलग क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास करेगा। जो ताइवान द्वीप को सभी दिशाओं से घेरता है।  

Read also: Zawahiri Pakistan US: सबसे बड़ा सवाल किसकी मदद से मारा अल-जवाहिरी, तालिबान और पाकिस्तान पर घूम रही शक की सुई

बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान की यात्रा पर राजधानी ताईपेई पहुंची थी उस दौरान से ही चीन विरोध कर रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी नैंसी गत मंगलवार को ताइवान की राजधानी ताईपेई पहुंचीं थीं। 25 साल के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब अमेरिकी स्पीकर ताइवान के दौरे पर थीं। इससे पहले 1997 में तत्कालीन स्पीकर न्यूट गिंगरिक ताइवान पहुंचे थे। पेलोसी के दौरे से छटपटाए चीन ने कई तरह के एलान कर दिए हैं। इसके अलावा चीन ने फाइटर जेट ताइवान की सीमा के ऊपर उड़ान के लिए भेजे हैं। पेलोसी के ताइवान से जाते ही चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...